Gold Silver Price Today: सोना-चांदी दोनों मैं रिकॉर्ड ब्रेक गिरावट; नई लिस्ट जारी चेक करें

Gold Silver Price Today: सोने का भाव आज का 26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के दिन क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम।Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 January 2026: सोने की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा, यह देखना होगा। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं 77वां गणतंत्र दिवस के दिन आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Sone Ka Bhav Aaj Ka) 26 January 2026

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है और इसने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना लिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगातार पांचवें दिन बढ़त के साथ अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया। MCX पर सोने का भाव 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ गया। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पिछले सत्र में सोना 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

E-shram Card: मजदूरों के लिए खुशखबरी, e-Shram Card से ₹3000 मासिक पेंशन की उम्मीद

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं

बुधवार को सोने ने 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वकालिक उच्च स्तर भी छुआ। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, आज सोने की कीमत 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम बाजार बंद होने तक सोना 1,54,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। चूंकि शनिवार, रविवार और सोमवार (गणतंत्र दिवस) को बाजार बंद है,

इसलिए इन्हीं भावों को अगले तीन दिनों तक मान्य है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। हाजिर बाजार में सोना बढ़कर 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि कॉमेक्स बाजार में यह तेजी के साथ 4,970 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोना 24 कैरेट: 154310 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 23 कैरेट: 153692 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 22 कैरेट: 141348 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 18 कैरेट: 115733 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 14 कैरेट: 90271 रुपये प्रति 10 ग्राम

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों में ज़ोरदार उछाल देखने को मिला। सोना 1,500 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझान और स्टॉकिस्टों की ताज़ा खरीदारी के चलते यह तेजी आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना इससे पहले के सत्र में 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है

कि बुधवार को सोने ने 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया। हाजिर बाजार में सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया। फॉरेक्स डॉट कॉम के मुताबिक, सोना 30.73 डॉलर या 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने का भाव

अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच, शुक्रवार को वायदा बाजार में भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लगातार पांचवें सत्र में बढ़त के साथ नए शिखर पर पहुंचा।

फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 2,885 रुपये यानी 1.84 प्रतिशत बढ़कर 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले यह 1,56,341 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, कॉमेक्स बाजार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 56.6 डॉलर यानी 1.15 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और यह 4,970 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

एक्सपर्ट्स की राय

पीटीआई-भाषा के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतों ने शुक्रवार को नया रिकॉर्ड बनाया। भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और मजबूत निवेश मांग के चलते मार्च 2020 के बाद से सोने का यह सबसे बेहतर साप्ताहिक प्रदर्शन रहा। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह के मुताबिक, हाजिर बाजार में सोना 4,960 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे पहले यह 4,967 डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। ग्रीनलैंड से जुड़ी अनिश्चितताओं ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया।

ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने बताया कि सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज उछाल आया है और ये अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। सोना 4,970 डॉलर (करीब 1,59,200 रुपये) और चांदी 99.2 डॉलर (लगभग 3,40,000 रुपये) तक पहुंच गई।

यह मार्च 2020 के बाद से इन धातुओं का सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन रहा है, जिसकी मुख्य वजह भू-राजनीतिक जोखिम और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है। आशिका ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी राहुल गुप्ता ने कहा कि MCX पर सोने की कीमतों में आई रिकॉर्ड तेजी वैश्विक जोखिम कारकों और अनुकूल व्यापक आर्थिक परिस्थितियों का नतीजा है।

Leave a Comment